शादीशुदा आसिफ के लिए पति को छोड़कर आई थी मीरा, उसी प्रेमी ने 4 साल के मासूम के सामने कर दिया ये कांड
Bareilly Crime News: बरेली में मीरा नामक महिला अपने पति को छोड़कर पहुंची थी आसिफ के पास. आरोप है कि उसी आसिफ ने मीरा की हत्या कर दी. पुलिस अब आसिफ की तलाश में है.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo AI)
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में तब सनसनी फैल गई जब प्रेमी, प्रेमिका के चार साल के बेटे के सामने कथित तौर पर उसकी हत्या करके फरार हो गया. जिस प्यार के खातिर बरेली की 30 वर्षीय महिला ने अपने पति, घर, परिवार और धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म के प्रेमी के साथ जिंदगी जीने का सपना देखा था, आखिरकार उसी ने उसकी जिंदगी छीन ली! 4 साल के मासूम को अनाथ कर दिया. यह मामला बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है.