लेटेस्ट न्यूज़

देश में दो तरह की फौज नहीं होनी चाहिए...शहीद कैप्टन अंशुमान की मां ने अग्निवीर योजना को लेकर कर दी बड़ी मांग

Captain Anshuman Singh Mother : शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के बहादुरी के इस समय पूरे देश में चर्चा है. देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया.

ADVERTISEMENT

 Captain Anshuman Singh
Captain Anshuman Singh
social share
google news

Captain Anshuman Singh Mother : शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के बहादुरी की इस समय पूरे देश में चर्चा है. देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. खुद शहीद की पत्नी स्मृति और शहीद की मां ने कीर्ति चक्र सम्मान राष्ट्रपति से लिया. वहीं मंगलवार को रायबरेली सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह से मुलाकात की है. बता दें कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं.