लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आंधी-तूफान से हुई थी 100 से अधिक लोगों की मौत! अब सीएम योगी ने उठाया ये कदम, DM-मंत्री भी अलर्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath, UP Storm Relief, Uttar Pradesh Disaster, 5 Crore Assistance, 4 Lakh Compensation, Affected Families, UP Administration Alert, Storm Damage Compensation, सीएम योगी आदित्यनाथ
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गए हैं. सीएम योगी ने खुद कमान अपने हाथों में ली है. सीएम योगी के मामले में एक्टिव होते ही प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. पिछले 24 घंटे में प्रभावित-पीड़ित परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता मिली है. बता दें कि 5 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता पीड़ित और प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई है.