लेटेस्ट न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से नेपाल में करने जा रही थी एंट्री

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी पुलिस और इमीग्रेशन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान भारत से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी पुलिस और इमीग्रेशन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही एक अमेरिकन महिला को कूटरचित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के खिलाफ सोनौली कोतवाली में फर्जी दस्तावेज रखने और 14 विदेशी अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.