लेटेस्ट न्यूज़

Maha Navmi 2024: नवरात्रि के नौवें दिन होती है मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Maha Navmi 2024: नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को देने वाली मानी जाती हैं और इन्हें भक्तों को सभी प्रकार की मनोकामना प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है.

ADVERTISEMENT

Happy Maha Navami Wishes
Happy Maha Navami Wishes
social share
Google CTA

Maha Navmi 2024: नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को देने वाली मानी जाती हैं और इन्हें भक्तों को सभी प्रकार की मनोकामना प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. पुराणों में उल्लेख है कि भगवान शिव ने भी इन्हीं की कृपा से अर्धनारीश्वर रूप धारण किया था. श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य और महंतॉ रोहित शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव ने भी सिद्धिदात्री देवी की कृपा से सिद्धियां हासिल की थीं. उन्हें आठ सिद्धियां मिली थीं. इनमें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं. मां सिद्धिदात्री का हिमाचल के नंदा पर्वत पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है.