बांदा में स्वास्थ्य सेवा 'वेंटिलेटर' पर! एक बेड पर हो रहा दो-दो मरीजों का इलाज, देखें चौंकाने वाला Video
Banda Viral News: उत्तर प्रदेश के बांदा के सरकारी अस्पताल में एक बेड पर दो मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल, मरीजों के परिजनों ने जताई नाराजगी.
ADVERTISEMENT

Banda hospital Viral Video
Banda hospital Viral Video: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सरकारी अस्पताल की बदहाल स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है, जहां एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है. सामने आए वीडियो में दो महिला मरीज एक ही बेड पर विपरीत दिशा में लेटी नजर आ रही हैं, जिनका इलाज इसी स्थिति में किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.