लेटेस्ट न्यूज़

फिर गिड़गिड़या माफिया मुख्तार! बोला- आंख खराब है जज साहब इलाज करवा दीजिए, ऐसा था कोर्ट का नजारा

माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से गैंगेस्टर और फर्जी एम्बुलेंस मामले में गुरुवार को वर्चुअल पेशी हुई. कभी अपनी आंखों से घूर कर अपने अपने दुश्मन के पसीने छुड़ाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की आंखे अब खराब हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से गैंगेस्टर और फर्जी एम्बुलेंस मामले में गुरुवार को वर्चुअल पेशी हुई. कभी अपनी आंखों से घूर कर अपने अपने दुश्मन के पसीने छुड़ाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की आंखे अब खराब हो गई है. खुद मुख्तार अंसारी ने गैंगेस्टर कोर्ट में जज कमलकांत श्रीवास्तव के सामने गिड़गिड़ा कर गुहार लगाई कि ‘साहब हमारी दाहिनी आंख से कुछ दिखता नहीं है. काला मोतियाबिंद हो गया है. जेल प्रशासन हमें डॉक्टर को नहीं दिखाने दे रहा है. कृपया आप हम पर रहम करें और जांच करवा दीजिए.’