यूपी की 48 लोकेशन पर पेट्रोल पंप के लिए चाहिए जमीन, लीज पर देकर यूं कर सकते हैं सॉलिड कमाई
इंडियन ऑयल ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन की मांग की है. इच्छुक जमीन मालिक 6 जुलाई 2025 तक आवेदन करें.
ADVERTISEMENT

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की तस्वीर
Indian Oil land requirement: पेट्रोलियम क्षेत्र की महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर नए रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल/डीजल पंप) खोलने के लिए जमीन की आवश्यकता को लेकर विज्ञापन जारी किया है. यह विज्ञापन सिर्फ जमीन की खरीद या दीर्घकालिक लीज (कम से कम 19 साल 11 महीने, और प्राथमिकता से 30 साल) के लिए है. इसका मतलब यह है कि इंडियन ऑयल कम से कम 19 साल 11 महीने और प्राथमिकता के आधार पर 30 साल तक जमीन लीज पर ले सकती है. इंडियन ऑइल की तरफ से ये भी साफ किया गया है कि यह विज्ञापन किसी भी प्रकार की डीलरशिप के लिए नहीं है.