लेटेस्ट न्यूज़

खादी महोत्सव में 3.20 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, हिट हो गई 'धागे से धरोहर तक' वाली थीम

गोमतीनगर में आयोजित 10 दिवसीय खादी महोत्सव में 42% वृद्धि के साथ ₹3.20 करोड़ का कारोबार. जानें खादी के प्रति युवाओं का बढ़ता आकर्षण. हर्बल उत्पाद, जूट हस्तशिल्प और माटी कला के उत्पादों की धूम.

ADVERTISEMENT

Khadi Mahotsav 2025 Lucknow
Khadi Mahotsav 2025 Lucknow
social share
Google CTA

गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 ने इस बार बिक्री के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'धागे से धरोहर तक' थीम पर 21 से 30 नवंबर तक चले इस आयोजन में कुल कारोबार ₹3.20 करोड़ तक पहुंच गया. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की ₹2.25 करोड़ की बिक्री की तुलना में लगभग 42% की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है. यह खादी के प्रति बढ़ते आकर्षण को साबित करता है. महोत्सव के अंतिम दिन ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई और देर शाम तक स्टॉलों पर खरीदारी का जबरदस्त उत्साह बना रहा. आयोजकों ने इस रिकॉर्ड तोड़ सफलता का श्रेय मुख्य रूप से युवा ग्राहकों की बढ़ी हुई उपस्थिति और थीम की लोकप्रियता को दिया है.