लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज में I Love Muhammad वाली भीड़ को संभालती SP अंकिता शर्मा का वीडियो आया सामने, खुद थामा मोर्चा

कासगंज के गंजडुंडवारा में I Love Muhammad पोस्टर हटाने पर भड़का मुस्लिम समुदाय. एसपी अंकिता शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया. जानें क्या था पूरा विवाद और कैसे हुआ निपटारा.

ADVERTISEMENT

SP Ankita Sharma, Kasganj I Love Muhammad
SP Ankita Sharma, Kasganj I Love Muhammad
social share
google news

उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग इलाकों में I Love Muhammad पोस्टर विवाद को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं. ऐसा ही कुछ यूपी के कासगंज में भी देखने को मिला. कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में पिछली जुमे की नमाज के बाद प्रशासन द्वारा ‘I Love Muhammad’ के पोस्टर हटाए जाने की खबर फैलते ही स्थानीय मुस्लिम समुदाय में व्यापक आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पटियाली तिराहे की कुबा जामा मस्जिद के बाहर जमा होकर बैनर वापस लगाने की मांग पर हंगामा करने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया और भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया.