कन्नौज का मशहूर आनंद भवन पैलेस बना यूपी का पहला लग्जरी हेरिटेज होमस्टे, अंदर और बाहर से दिखता है इतना भव्य
UP News: 1929 में बना आनंद भवन पैलेस जमींदारी काल का भव्य महल है. यह करीब 5 एकड़ में फैला है. अब ये यूपी का पहला लग्जरी हेरिटेज होमस्टे बन गया है.
ADVERTISEMENT

Kannauj News
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर कन्नौज ने आज एक नया अध्याय जोड़ लिया है. इत्र की राजधानी कहलाने वाले कन्नौज में अब पर्यटक लग्जरी और हेरिटेज दोनों का अनोखा अनुभव ले सकेंगे. पर्यटन विभाग ने आनंद भवन पैलेस, तिर्वा (कन्नौज) को राज्य का पहला लग्जरी हेरिटेज होमस्टे घोषित किया है.