लेटेस्ट न्यूज़

झांसी को मालदार शहर बताकर बोला चोर- जेल से निकल कर आऊंगा तो फिर यहीं करूंगा चोरी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. प्रेमनगर थाने की पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. प्रेमनगर थाने की पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार चोरों ने यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव सहित कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है.

गैंग के लीडर सुदेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चोरी के लिहाज से झांसी सबसे मुफीद जगह है. यहां चोरी का व्यवसाय आसानी से किया जा सकता है. उसने ये भी बताया कि वह अब जब भी जेल से छूटेगा तो सिर्फ झांसी में ही चोरी करेगा.

विस्तार से जानिए पूरा मामला

दरअसल, प्रेम नगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके में 25 मई की रात आरपीएफ उपनिरीक्षक महेश सिंह यादव के घर में चोरी हुई थी, जिसमें 17 लाख रुपये कीमत के सामान की चोरों ने चोरी कर ली थी. इसके अलावा इस चोरी की गैंग ने झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में अन्य मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था.

पुलिस लगातार चोरों की तलाश कर रही थी. सोमवार रात झांसी के हंसारी डगरिया के पास से सुदेश उर्फ अमित सचान, पुष्पेंद्र उर्फ सन्नी और ऋषि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हंसारी डगरिया के पास ये लोग चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इकठ्ठा हुए थे.

पुलिस ने चोरों के कब्जे से 172 ग्राम सोना, एक तमंचा, एंड्राइड मोबाइल और स्कूटी बरामद की. इस स्कूटी से यह लोग दिन में मकान की रेकी करते थे और रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैंग लीडर सुदेश और अमित ने 100 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. इसपर करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं. इसका कहना है कि झांसी बहुत मालदा शहर है. जेल से छूटने के बाद फिर चोरी करूंगा.