लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में पत्नी को जुए में हार गया ये पति, कर आया उसकी एक रात का सौदा फिर आया ट्विस्ट

यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक शख्‍स जुए में अपनी पत्नी को हार गया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

महाभारत के द्रौपदी चीरहरण जैसा एक मामला यूपी के झांसी जिले से सामने आया है. झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक शख्‍स जुए में अपनी पत्नी को हार गया. आरोप है कि शख्स के ऊपर साहूकारों का कर्ज बढ़ता जा रहा है. ऐसे में शख्स को कर्ज देने वाले उसकी पत्नी के साथ रात बिताने की मांग कर रहे हैं.

ऐसे में महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए पुलिस थाने पहुंची. थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव के अंदर चलने वाले अन्य अनैतिक कार्यों का जिक्र भी करते हुए उसने अपने पति की करतूत पुलिस को बताई है.

महिला ने बताया कि दिवाली पर उसके पति ने गांव में जुआ खेला. जुआ खेलने के लिए गांव के रसूखदार व्यक्ति ने रुपए दिए. इसके बाद दो अन्य व्यक्तियों ने उसके पति को जुआ खिलाया. पति जुआ में सारे रुपये हार गया. इसके बाद दोनों व्यक्ति बोले कि तुम एक रात के लिए अपनी पत्नी को मेरे पास लेकर आओ, हम तुम्हार कर्ज माफ कर देंगे. जब शख्स ने अपनी पत्नी से कहा कि तुम्हार सौदा हो गया, तो इसके बाद महिला ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है.

महिला का आरोप है कि आरोपी की एक किराने की दुकान है. जिसकी आड़ में वह कच्ची और पक्की दारू बेचा करता है. वहीं मांस और मछली भी बनती है. गांव के कई युवक वहां जाकर शराब पीते हैं. उसके बाद उन्हें उधार पैसे देकर जुआ खिलाया जाता है.

पीड़िता ने बताया कि जब-जब वो पति का कर्ज पटाने के लिए सूदखोर के पास गई, तब-तब उससे रात बिताने की बात कही गई. पूरे मामले को समझने के बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.