JEE Main परीक्षा के बीच ही यूपी के इन शहरों में बंद हुए FIITJEE के सेंटर्स, IIT की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स फंसे
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और वाराणसी के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में अचानक FIITJEE के सेंटर्स पर ताले लग गए हैं. बच्चे परेशान हैं कि उनकी तैयारी अधर में लटक गई. पैरेंट्स परेशान हैं कि उनके बच्चों का भविष्य और मेहनत की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये फंस गए.
ADVERTISEMENT

FIITJEE News: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में एडमिशन के लिए JEE Main (जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम- मेन) चल रही है और इसी बीच तैयारी करने वाले बच्चे बड़ी मुश्किलों में फंस गए हैं. इसकी वजह है IIT की तैयारी करने वाली एक मशहूर कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE (Forum For Indian Institute of Technology-Joint Entrance Examination) के सेंटर्स का बीच सेशन में ही धड़ाधड़ बंद होना. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और वाराणसी के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में अचानक FIITJEE के सेंटर्स पर ताले लग गए हैं. बच्चे परेशान हैं कि उनकी तैयारी अधर में लटक गई. पैरेंट्स परेशान हैं कि उनके बच्चों का भविष्य और मेहनत की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये फंस गए. JEE Main 2025 के सेशन-1 के एग्जाम 22 से 30 जनवरी के बीच हो रहे हैं. नोएडा और गाजियाबाद में तो पैरेंट्स और बच्चों ने FIITJEE के बंद सेंटर्स के सामने प्रदर्शन तक किया है. पुलिस को शिकायत दी है लेकिन उनकी मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं.