UPTak Baithak Logo

आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं...जम्मू आतंकी हमले में घायल तीर्थयात्रियों ने बताई आंखों देखी

jammu Reasi Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक किया. बस उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी,

ADVERTISEMENT

Jammu Reasi Terrorist Attack
Jammu Reasi Terrorist Attack
social share
Google CTA

Jammu Reasi Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक किया. बस उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी, इसमें तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं. आतंकियों ने पहले बस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे बस चला रहे ड्राइवर को गोली लगी और उसका बस से नियंत्रण छूट गया, जिससे बस खाई में जा गिरी. वहीं इस हमले में घायल उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों ने यूपी तक से बात करते हुए उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया.