कमांडो कोर्स कर 1998 में STF में आए सुनील कुमार, आखिरी एनकाउंटर में अरशद को मारा पर खुद की भी गई जान
शामली मुठभेड़ में STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने शहादत दी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानें उनकी बहादुरी और एनकाउंटर की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

STF Inspector Sunil Kumar
STF Inspector Sunil Kumar News: शामली की धरती पर एक बार फिर बहादुरी और बलिदान की कहानी लिखी गई है. STF के जांबाज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत से जंग लड़ते हुए उन्होंने आखिरी सांस ली. मालूम हो कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात शामली में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी अरशद और उसके तीन साथियों को ढेर करने वाली STF टीम का इंस्पेक्टर सुनील हिस्सा थे. एनकाउंटर के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. इंस्पेक्टर सुनील की कहानी से हर कोई प्रेरणा ले सकता है. आज आप इस खबर में आगे विस्तार से जानिए इंस्पेक्टर सुनील की पूरी कहानी.