लेटेस्ट न्यूज़

भारत ने POK में आतंकी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, 9 जगहों पर भारी तबाही, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च

Operation Sindoor News: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई.

ADVERTISEMENT

Operation Sindoor
Operation Sindoor
social share
google news

Operation Sindoor News: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना ने रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की है. यह हमले बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में किए गए.