कश्मीर पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी ऐसन्या के सामने मारा कानपुर के शुभम द्विवेदी को, दुखी परिवार अब इस चिंता में डूबा
UP News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐसन्या के सामने ही मार डाला. दोनों की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी. अब शुभम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अभी तक 28 पर्यटकों की मौत हो गई है. कई घायलों की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज कश्मीर में चल रहा है. इस हमले में आतंकियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी हत्या की है. शुभम द्विवेदी की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी और उन्हें उनकी पत्नी के सामने आतंकियों ने गोली मार दी.