बुलंदशहर में महिला दारोगा ने रिश्वत में नहीं मांगी ब्रा-पैंटी! इस अजीबोगरीब दावे का पूरा सच चौंकाने वाला
UP Police Fact Check: यूपी के बुलंदशहर जिले से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. पोस्ट में दावा किया गया है कि बुलदंशहर में तैनात एक महिला दारोगा ने ब्रा-पेंटी और मटन की रिश्वत मांगी है.
ADVERTISEMENT

UP Police Fact Check
UP Police Fact Check: सोशल मीडिया पर बुलंदशहर जिले को लेकर एक पोस्ट जमकर वायरल है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बुलंदशहर में प्रीति कुमारी नामक महिला दारोगा तैनात हैं और उन्होंने अजीबोगरीब मांग की है. सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल है, उसमें कहा गया है कि प्रीति कुमारी ने रिश्वत के तौर पर ब्रा-पेंटी और मटन की मांग की है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस वायरल पोस्ट की क्या सच्चाई है. यूपी Tak ने जब इस पोस्ट की सच्चाई जानने की कोशिश की तो इस क्रम में हमें यूपी पुलिस का एक X पोस्ट मिला. इस पोस्ट में यूपी पुलिस ने इस वायरल दावे का फैक्ट चेक किया है.