लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर के किले की मीनारों में छिपे हैं ये राज, यहां नवाबों का कभी था जलवा, जानिए रियासत के इतिहास की पूरी कहानी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर 1774 ईस्वी में रियासत के रूप में अस्तित्व में आया,जो गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से ही यहां…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश का जनपद रामपुर 1774 ईस्वी में रियासत के रूप में अस्तित्व में आया,जो गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से ही यहां की पहचान रही है. रियासत के नवें नवाब हामिद अली ख़ान को अपने दौर का शाहजहां कहा जाता है. खास बात यह है कि उन्होंने यहां पर कई खूबसूरत इमारतों का निर्माण कराया, साथ ही किले की खूबसूरत बिल्डिंग को भी बनवाया. इस बिल्डिंग में आज विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी स्थापित है. गौर करने वाली बात यह है कि बीसवीं सदी की शुरुआत में तामीर हुई इस बिल्डिंग की चारों मिनारें चारों धर्म के धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा को अपने अंदर समायोजित किए हुए है. जो धार्मिक एकता को प्रदर्शित करती हुई नजर आती है.