नंगा करके घुमाऊंगा... अपना दल MLA विनय वर्मा ने PWD अधिकारी कमल किशोर को दी धमकी! ये सब बाते कहीं
यूपी के सिद्धार्थनगर में एनडीए की सहयोगी अपना दल(एस) के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है. इस वीडियो में विधायक विनय वर्मा एक अधिशासी अभियंता कमल किशोर पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Vinay verma scold pwd officer
यूपी के सिद्धार्थनगर में एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक विनय वर्मा अधिशासी अभियंता कमल किशोर पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं. वीडियो में विधायक, 'PWD के इंजीनियरों को नंगा कर चौराहे में घुमाने' और 'जूते से मारने की बात कह रहे हैं.' इसके साथ ही उन्होंने अधिकारी पर मुख्यमंत्री का नाम खराब करने और PWD रेस्ट हाउस को दलाली का अड्डा बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.