नशे की लत वाली हत्यारिन मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की मेरठ जेल में कैसे कट रही रातें? गजब बात पता चली
UP News: पिछले दिनों मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था. लंदन से लौटे सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मार डाला था. फिर दोनों हिमाचल घुमने चले गए थे और वहां शादी के बाद हनीमून मना रहे थे. अब दोनों के दिन-रात जेल में कट रहे हैं. जेल से अब इन दोनों को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी
UP News: सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के दिन-रात अब जेल में कट रहे हैं. जेल में दोनों को एक-एक पल काटना भारी हो रहा है. दरअसल दोनों को नशे की आदत है और जेल में नशा मिल नहीं रहा है. ऐसे में दोनों जेल में काफी परेशान हैं. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल जाने के बाद दोनों नशे के लिए काफी परेशान है. सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों ने कारागार में नशे की मांग की है. नशा ना मिलने की वजह से दोनों की तबीयत भी खराब हो गई है. फिलहाल दोनों को जेल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में निगरानी में रखा गया है. अगर ज्यादा सेहत खराब होती है तो जेल प्रशासन दोनों को डॉक्टर की निगरानी में भी रख सकता है.