लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के कपल उज्जवल और नीलू श्रीवास्तव देसी पोर्न बनाकर कैसे कमाते थे पैसे? इनका पूरा मॉडल जानिए

ED Raid in Noida Exposes Porn Video Scam: ED ने नोएडा में एक कपल के परिसर पर छापेमारी की और Subdigi Ventures Private Limited के तहत अडल्ट वीडियो के कारोबार का पर्दाफाश किया. जांच में Technius Limited से जुड़े Xhamster और Stripchat जैसी वेबसाइटों पर विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ, जिससे 15.66 करोड़ रुपये की अवैध रेमिटेंस सामने आई.

ADVERTISEMENT

Noida Porn Network Exposed
Noida Porn Network Exposed
social share
google news

ED Raid in Noida Exposes Porn Video Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को नोएडा में एक कपल (उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव) के परिसर पर छापेमारी की. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर पर मॉडल्स के साथ अडल्ट वीडियो शूट किए और उन्हें एक साइप्रस स्थित कंपनी को सप्लाई किया, जो अंतरराष्ट्रीय अश्लील वेबसाइटों के संचालन के लिए जानी जाती है. फेडरल जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने Subdigi Ventures Private Limited और इसके प्रमोटर्स के खिलाफ जांच के सिलसिले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के अंतर्गत की गई छापेमारी के दौरान 8 लाख रुपये नकद जब्त किए.