'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? जानें कौन हैं उनके पति पराग त्यागी
Shefali Jariwala Death News: 'कांटा लगा' गाने से फैंस के दिलों पर छाने वाली शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. जानें कौन हैं उनके पति पराग त्यागी.
ADVERTISEMENT

Kaanta Laga star Shefali Jariwala dies at 42
Shefali Jariwala Death News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर है. 'कांटा लगा गर्ल' और 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका अचानक निधन हो गया. शेफाली की असामयिक मौत ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है. उनके पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सिनेमा जगत के सितारे भी इस खबर से स्तब्ध हैं, वहीं फैंस और सेलेब्स की आंखें नम हैं और दिल भारी है.