लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: यूपी में मॉनसून दिखाएगा रौद्र रूप... 10 जिलों में झमाझम बारिश और 40 में आंधी तूफान का अलर्ट जारी

UP Monsoon Update: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यानी 28 जून की सुबह 8:30 बजे से 29 जून की सुबह 8:30 बजे तक के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. नीचे खबर में देखें मौसम विभाग का अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
google news

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यानी 28 जून की सुबह 8:30 बजे से 29 जून की सुबह 8:30 बजे तक के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है. यह पूर्वानुमान दर्शाता है कि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं.