संभल की जामा मस्जिद को पेंट कराने पर हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश और उधर CO अनुज चौधरी एक्शन मोड में आ गए
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात CO अनुज चौधरी अक्सर चर्चा के केंद्र में बने रहे हैं. फिर एक बार अनुज चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को संभल स्थित जामा मस्जिद की साफ सफाई कराने का शुक्रवार को निर्देश दिया.
ADVERTISEMENT

CO Anuj Chaudhary
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात CO अनुज चौधरी अक्सर चर्चा के केंद्र में बने रहे हैं. फिर एक बार अनुज चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को संभल स्थित जामा मस्जिद की साफ सफाई कराने का शुक्रवार को निर्देश दिया. हालांकि अदालत ने मस्जिद की पुताई और पेंटिंग के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है. हाईकोर्ट का निर्देश सामने आने के बाद सीओ अनुज चौधरी चौधरी ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने यूपी Tak से बातचीत में कहा कि कोर्ट ने जो भी आदेश दिए हैं उसका अक्षरशः पालन कराया जाएगा.
