सिर कटी लाश, जेब में पर्ची: मेरठ में लव स्टोरी का खौफनाक अंत, मां ने 17 साल की बेटी को दी दर्दनाक मौत
Meerut Crime News: मेरठ में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला! मां ने प्रेमी के साथ देखी बेटी का सिर काटकर की हत्या, तीन ममेरे और एक मौसेरे भाई भी शामिल. शव के किए दो टुकड़े, गंग नहर में सिर और रजवाहे में धड़ फेंका.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ देखने पर मां इतनी आक्रोशित हुई कि उसने अपनी बेटी का सिर काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस जघन्य वारदात में मां को मृतका के तीन ममेरे भाई और एक मौसेरे भाई ने भी साथ दिया. हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए सिर को गंग नहर में और धड़ को रजवाहे में फेंक दिया. गुरुवार सुबह बहादुरपुर गांव के पास रजवाहे में सिर कटी लाश मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ.