'नंगा करके पीटता था, मैंने हाथ पकड़ा और मुंह...' मेरठ में पति को मारने वाली रविता का पहला वीडियो देखिए
Meerut Crime News: मेरठ में रविता ने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर पति अमित की हत्या की. जानें अब रविता ने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: मेरठ की मुस्कान के बाद अब रविता की चर्चा है. बता दें कि रविता ने पति अमित को सास्ते से हटाने के लिए प्रमी संग एक खौफनाक साजिश रची और वारदात को बड़ी चालाकी से अंजाम दे दिया. मगर कहते हैं न कि कातिल कितनी भी चालाकी कर ले, एक न एक दिन उसकी पोल खुल ही जाती है. बता दें कि मृतक अमित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे केस को पलटकर रख दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी. पुलिस ने जब रविता को पकड़ा तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर अपने पति अमित को मौत के घाट उतारा था. खबर में आगे जानिए जब रविता से इस बारे में सवाल पूछा गया तब उसने क्या कहा?
