लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस: सत्संग भगदड़ में मर गए 121 लोग, अभी कहां हैं नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा?

Hathras Stampede News: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को जानलेवा भगदड़ मची. हादसे में मृतकों की संख्या 121 बताई है, वहीं कई लोग अभी घायल हैं.

ADVERTISEMENT

Bhole Baba Prawas
Bhole Baba Prawas
social share
google news

Hathras Stampede News: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को जानलेवा भगदड़ के बाद यहां सरकारी अस्पताल के अंदर बड़ा ही हृदयविदारक और मार्मिक मंजर देखने को मिला. अस्पताल के अंदर बर्फ की सिल्लियों पर शवों को रखा गया जबकि पीड़ितों के विलाप करते परिजन शवों को घर ले जाने के लिए रात में बूंदाबांदी के बीच बाहर इंतजार कर रहे थे. यह हादसा पुलराई गांव में आयोजित प्रवचनकर्ता नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में हुआ. हादसे में मृतकों की संख्या 121 बताई है. अब सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर भोले बाबा कहां हैं?