लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई: आरोपी का मेडिकल जांच के बजाय पुलिस जीप का कराना पड़ा ट्रीटमेंट, धक्के मारने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी और राहगीर धक्का लगाकर पुलिस की सरकारी जीप को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी और राहगीर धक्का लगाकर पुलिस की सरकारी जीप को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुई. अंत में राहगीरों की मदद के बाद पुलिस की जीप स्टार्ट हुई. पुलिसकर्मी एक आरोपी को लेकर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी परीक्षण कराने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस की सरकारी गाड़ी अस्पताल के बाहर ही खराब हो गई.