यूपी के इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट
उत्तर प्रदेश में आज सोने के दाम 1,310 रुपये बढ़कर 1,56,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. लखनऊ में चांदी 5,200 रुपये महंगी हुई जबकि आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में चांदी 200 रुपये सस्ती हुई.
ADVERTISEMENT

Gold and Silver Rate
उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ी हलचल देखने को मिली है. राज्य के सभी प्रमुख जिले लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1310 रुपये प्रति 10 ग्राम की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में मिला-जुला रुख रहा.आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में चांदी के रेट में 200 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट दर्ज की गई. जबकि राजधानी लखनऊ में चांदी का भाव उच्च स्तर पर बना हुआ है.

