लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में गैंगस्टर पति विकास ने गैंगस्टर पत्नी रूबी को मार दी गोली! फिर ये कहानी पता चली

गाजियाबाद की अजनारा सोसाइटी में खौफनाक वारदात. गैंगस्टर पति विकास अहलावत ने घरेलू कलह में पत्नी रूबी अहलावत को गोली मारी. 11 साल की बेटी के सामने हुआ कांड. आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Gangster Murder, Vikas Ahlawat Ruby,
Ghaziabad Gangster Murder, Vikas Ahlawat Ruby,
social share
google news

गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह एक खौफनाक वारदात देखने को मिली. यहां की राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा सोसाइटी में एक गैंगस्टर पति ने ही अपनी गैंगस्टर पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त उनके घर में उनकी 11 वर्षीय बेटी मौजूद थी. उसने सब कुछ अपनी आंखों से देखती रह गई. बताया जा रहा है कि आरोपी पति विकास अहलावत और मृतका रूबी दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं.