इटावा के दंदरपुर में बवाल के बाद पुलिस ने जिन लड़कों को पकड़ा उनके लिए अब ये काम करेंगे गगन यादव
Etawah News: इटावा के दंदरपुर गांव में 26 जून को भारी बवाल मचा. गगन यादव के कहने पर ही हजारों की संख्या में युवकों ने दंदरपुर गांव की ओर कूच किया था. जानें इस मामले में अब गगन यादव ने क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Etawah News
Etawah News: इटावा के दंदरपुर गांव में यादव कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी के बाद से ही गगन यादव नामक शख्स की चर्चा तेज है. बता दें कि दंदरपुर गांव में 26 जून को भारी बवाल मचा. गगन यादव के कहने पर ही हजारों की संख्या में युवकों ने दंदरपुर गांव की ओर कूच किया था. इस दौरान इन्हीं युवकों में शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने कई उपद्रवियों को पकड़ लिया था. इसी मामले को लेकर अब गगन यादव का ताजा बयान सामने आया है.