UPTak Baithak Logo

संत कबीर नगर से मिर्जापुर और देवरिया तक, कैसी रही दिव्या मित्तल की IAS पारी? कौनसे विवाद रहे चर्चा में

IAS Divya Mittal Profile: आईआईटी दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने लंदन की नौकरी छोड़ भारत लौटकर UPSC पास किया. जानिए उनका पूरा प्रशासनिक सफर.

ADVERTISEMENT

IAS Officer Divya Mittal Resigns
IAS Officer Divya Mittal Resigns
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने प्रशासनिक सफर और अनुभवों को शेयर किया. दिव्या मित्तल की कहानी इसलिए भी अलग है क्योंकि उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई करने के बाद लंदन की नौकरी छोड़ी और भारत लौटकर यूपीएससी की तैयारी की. इसके बाद वह आईएएस बनीं और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाली.