बहन की जान बचाने के लिए सीएम आवास पहुंच गया भाई, CM Yogi ने बात सुनते ही दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार के जनता दर्शन में अयोध्या से आए श्याम सोनकर ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन बबिता के इलाज के लिए मदद मांगी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज में परेशानी हो रही थी. मुख्यमंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए बबिता को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. अयोध्या से आए एक भाई ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन के इलाज की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराने के निर्देश दिए.

