बदल जाएगा महराजगंज का गणित! अमरमणि त्रिपाठी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, कौनसी पार्टी देगी टिकट?
UP Political News: अमरमणि त्रिपाठी ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि नौतनवा से उनका बेटा चुनाव लड़ेगा. जानिए त्रिपाठी परिवार की सियासत और चुनावी प्लान.
ADVERTISEMENT

Amarmani Tripathi
UP Political News: पूर्वांचल की राजनीति में त्रिपाठी परिवार एक बार फिर चर्चा में है. महाराजगंज के नौतनवा से जुड़े अमरमणि त्रिपाठी ने मंच से आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह फरेंदा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि नौतनवा से उनके बेटे अमनमणि चुनाव लड़ेंगे. इस ऐलान के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि त्रिपाठी परिवार किस पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा?

