1 जुलाई से शुरू हो रही है ये मुफ्त सुविधा, आधार कार्ड धारकों के पैसों की होगी बचत
UIDAI ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई 2026 से ईमेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा मुफ्त करने का ऐलान किया है. दिसंबर 2026 तक लोग बिना शुल्क दिए अपने आधार में ईमेल एड्रेस जोड़ या अपडेट कर सकेंगे..
ADVERTISEMENT

Aadhaar Card Update: अगर आपके आधार कार्ड में आपकी ईमेल आईडी अभी तक अपडेट नहीं है, या आप उसे बदलना चाहते हैं, तो ये आपके काम की ही खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत आगामी 1 जुलाई 2026 से आधार में ईमेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है.