लेटेस्ट न्यूज़

संभल IMLC में प्लॉट की बुकिंग शुरू! टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए सुनहरा अवसर

IMLC Sambhal: UPEIDA संभल में 239 हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल क्लस्टर (IMLC) विकसित कर रहा है. निवेश मित्र पोर्टल पर प्लॉट का आवंटन शुरू हो गया है. जानिए फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल जैसे उद्योगों के लिए क्या है खास सुविधाएं.

ADVERTISEMENT

IMLC Sambhal UPEIDA
IMLC Sambhal UPEIDA
social share
google news

IMLC Sambhal UPEIDA: उत्तर प्रदेश को औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में योगी सरकार का एक और बड़ा कदम सामने आया है. एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योगों को बढ़ावा देने वाली संस्था 'यूपीडा' (UPEIDA) अब संभल जिले को राज्य का एक नया और बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बनाने जा रही है. इसके लिए संभल में IMLC (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर) का विकास तेजी से किया जा रहा है. इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ ही सरकार ने निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए जमीन का आवंटन शुरू कर दिया है.