लखीमपुर खीरी जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रोडवेज बस स्टैंड के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से निकले तार आपस में टकराने लगे. बता दें कि जर्जर बिजली के तारों के बीच चिंगारियां इतनी तेज निकल रही थीं, जैसे मानों कि आसमान में आतिशबाजी हो रही हो. बिजली के तारों को जलता देख सड़क पर कई लोग जान बचाते नजर आए. इसके चलते ट्रैफिक भी थम गया, लोग एक जगह रुककर इस घटना को देखते रहे. वहीं, स्पार्किंग के चलते ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई. खबर है कि करीब दस मिनट तक तारों के आपस में टकराने से चिंगारियां निकलती रही थीं. uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें