लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद: दो मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, समलैंगिक विवाह करने पर अड़ीं फिर…

फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर हर कोई हैरान हो गया. जहां दो मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से प्यार हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर हर कोई हैरान हो गया. जहां दो मौसेरी बहनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. अब दोनों बहनें आपस में ही समलैंगिक विवाह करने पर अड़ बैठीं. लेकिन परिजनों के विरोध के चलते मामला पुलिस तक पहुंच गया है. फिलहाल पुलिस और परिजनों ने दोनों बालिग युवतियों को काफी समझाया. काफी समझाने के बाद दोनों युवतियों ने आपस में ही शादी का इरादा बदल दिया और अपने-अपने परिजनों कर साथ घर को चली गईं.