मुस्लिम धर्म छोड़ने वाले फेमस यूट्यूबर सलीम पर हुआ चाकू से वार, फायर हुए सीएम योगी ने कर दी एक्शन की बात
CM Yogi Adityanath Action:गाजियाबाद के लोनी में पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है. कार्यालय में घुसकर हमलावरों ने चाकू से सलीम की गर्दन और पेट पर वार किए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते एक्शन के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Youtuber Salim and CM Yogi
CM Yogi Adityanath Action: गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक नाम के एक मशहूर यूट्यूबर पर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावरों ने सलीम वास्तिक के कार्यालय में घुसकर गले और पेट में चाकू से वार किया है. इस दौरान गंभीर रूप से घायल सलीम को सीरियस कंडिशन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके थे. वह अक्सर मुस्लिम परम्पराओं पर विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहते थे. यूट्यूबर पर जानलेवा हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं.