अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री से माल लेकर जा रहे कदीम, अली और अरबाज को पीटने वालों की पूरी साजिश खुल गई, जानिए क्या हो रहा एक्शन
Aligarh Mob Lynching Case: अलीगढ़ जिले से एक विभत्स घटना सामने आई है. यहां हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने कदीम, अली और अरबाज सहित चार युवकों पर जान से मारने की नियत से हमला किया. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Aligarh News
Aligarh Mob Lynching Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक दर्दनाक और मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक विभत्स घटना सामने आई है. आपको बता दें की यहां हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने कदीम, अली और अरबाज सहित चार युवकों पर जान से मारने की नियत से हमला किया. जानकारी मिली है कि ये युवक मीट से लदी लोडर गाड़ी में अल-तबारक मीट फैक्ट्री से वैध अनुमति के साथ मीट लेकर जा रहे थे. रास्ते में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने प्रतिबंधित मांस का आरोप लगाकर गाड़ी को घेर लिया और युवकों को बुरी तरह पीटा. अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
