इन किताबों से मैं अपना महल बना लूंगी! झोपड़ी पर प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के दौरान बच्ची ने जो काम किया, जान लाजिए
UP News: अंबेडकर नगर में प्रशासन का बुलडोजर एक घर पर चल रहा था. प्रशासन का दावा था कि ये सरकारी जमीन है, जिसपर अवैध कब्जा कर ऱखा है. इस एक्शन के दौरान उस परिवार की एक बच्ची ने जो किया, उसका वीडियो अब हर जगह वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

up news
UP News: झोपड़ी तुम आज गिरा दो, ये किताब रही तो मैं यहां महल बना लूंगी…उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है. यहां एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. इस बच्ची की झोपड़ी पर बुलडोजर चल रहा था, तभी बच्ची भागी और अपने टूटते आशियाने से अपनी कॉपी-किताब निकाल लाई.