मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. डिंपल यादव लगातार दो बार कन्नौज (Kannauj) से सांसद रह भी चुकी हैं. डिंपल यादव के राजनीतिक करियर के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में कम हो लोग जानते हैं. डिंपल और अखिलेश की पहली मुलाकात लखनऊ में हुई थी, तब अखिलेश का राजनीति के कोई वास्ता नहीं था. अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर स्वदेश लौटे थे और डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहीं थीं. बाद में दोनों ने शादी के बंधन में फैसला कर लिया, लेकिन मुलायम सिंह यादव इस शादी के पक्ष में नहीं थे. आखिरकार 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल की शादी हुई. यहां पढें पूरी खबर