यूपी से बाहर बैठे अपराधी ध्यान से सुन लें! अंकित बालियान के शूटर्स के एनकाउंटर के बाद DGP ने कह दी ये 5 बड़ी बातें
शामली के चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है. DGP राजीव कृष्ण ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्या में शामिल दो शूटर मुठभेड़ में मारे गए हैं, जबकि कार्रवाई के दौरान दो हेड कांस्टेबल घायल हुए.
ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan Murder: लखनऊ में उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि इस मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है. इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल हरविंदर और हेड कांस्टेबल प्रदीप घायल हुए हैं.

