UP Weather Update: यूपी में 21 दिसंबर से चलेगी शीतलहर, इन जिलों में आज पड़ेगी गलन भरी ठंड
उत्तर प्रदेश में अब शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने अपना लेटेस्ट अनुमान साझा किया है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 21 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में तापमान गिरेगा, जिसके चलते ठंड बढ़ेगी. इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा और साथ ही बादलों की आवाजाही की वजह से धूप का असर भी नहीं होगा.