लेटेस्ट न्यूज़

चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. सह-पायलट के हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई.

ADVERTISEMENT

Photo: flydubai pilot Smit Machchhar and CM Yogi
Photo: flydubai pilot Smit Machchhar and CM Yogi
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की है. कैप्टन मच्छार ने उड़ान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एक बड़े हवाई हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि गंभीर खतरे के बीच कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा दिखाया गया साहस और कर्तव्यबोध बेहद सराहनीय है. उन्होंने कहा कि संकट के दौरान गंभीर चोटें लगने के बाद भी कैप्टन मच्छार दृढ़ रहे और विमान में सवार लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सीएम योगी ने उनके साहस को नमन करते हुए प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने, शक्ति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की.