सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की भगदड़ को साजिश से जोड़ा, किसे सजा दिलाने की बात कही?
महाकुंभ 2025 के दौरान 29 जनवरी को हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे सनातन धर्म विरोधी साजिश करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान.
Maha Kumbh 2025 news: महाकुंभ 2025 के दौरान 29 जनवरी को हुई भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे सनातन धर्म विरोधी साजिश करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ को बदनाम करने और सनातन संस्कृति पर प्रहार करने के लिए यह सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसकी तह तक जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.