लेटेस्ट न्यूज़

किसी भी मजहब का अपमान बर्दाश्त नहीं लेकिन...यति नरसिंहानंद को लेकर मचे बवाल के बीच बोले सीएम योगी

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों या साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ- फाइल फोटो
योगी आदित्यनाथ- फाइल फोटो
social share
google news

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों या साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. त्योहारों के दृष्टिगत सीएम योगी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि हर मत और संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए.