UP के हर शहर- हर कस्बे का अब मनेगा हैप्पी बर्थ डे, योगी सरकार ने की ये अनूठी पहल
उत्तर प्रदेश का हर नगर, हर कस्बा अपना जन्मदिन मनाएगा. स्थानीय नागरिक हों या कि जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, सब मिलजुलकर अपने शहर…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश का हर नगर, हर कस्बा अपना जन्मदिन मनाएगा. स्थानीय नागरिक हों या कि जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, सब मिलजुलकर अपने शहर का जन्मदिन मनाएंगे. नगरों की विशिष्ट विशेषताओं को उद्घाटित करते हुए देश में उनकी अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अनूठी पहल करते हुए ‘नगर सृजन दिवस’ मनाए जाने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद नगरों के अस्तित्व में आने के संबंध में प्रमाणिक तिथि (जन्म दिवस) तलाशने की तैयारी शुरू हो गई है.